Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 28 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
'हिम्मत है तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलें'... CM योगी की अखिलेश यादव को सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। हाथरस में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अखिलेश यादव में हिम्मत है तो वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या की चिंता करने के बजाय पहले प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करें और पश्चाताप करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन चला, उसी तरह श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी स्पष्ट रुख सामने आना चाहिए। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर धार्मिक मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

वहीं, प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन धर्म का सम्मान करती है, लेकिन धर्म की आड़ में किसी तरह का गोरखधंधा नहीं होना चाहिए। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा मामले, कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर भी प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख के बीच इस बयानबाज़ी के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है, खासकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और अयोध्या से जुड़े मुद्दों को लेकर दोनों दल आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

Previous News

शादी के 7 महीने बाद पत्नी की बेरहमी से हत्या! घरेलू विवाद में पति ने रेता गला, वारदात के बाद फरार