Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 28 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा पहुंचे CM योगी! विकास कार्यों और ब्रज को देंगे 3500 करोड़ की साैगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा पहुंच गए। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान मंडल के विकास कार्यों, लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।

वीओ:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कमिश्नरी सभागार में लोक निर्माण विभाग की नई और पुरानी परियोजनाओं, विकास कार्यों और मंडल के विभिन्न जिलों की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

सीएम के दौरे को देखते हुए आगरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दौरे से पहले जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा पहले 23 जून को प्रस्तावित था, लेकिन लखनऊ अग्निकांड के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। अब संशोधित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री आगरा पहुंचकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

Previous News

कैमरे में कैद हुआ मौत का LIVE मंजर! रिवर्स ले रही कार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 की मौत

Next News

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा! ट्रक की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत, दंपती घायल