Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 27 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पाकिस्तान फिर भूकंप से कांपा! 5.4 तीव्रता के झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। शनिवार सुबह आए 5.4 तीव्रता के भूकंप के बाद कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के झटके सबसे अधिक डेरा गाजी खान और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए। झटकों के बाद लोग काफी देर तक खुले स्थानों पर रहे। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, हालांकि स्थानीय प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, इसलिए यहां समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Previous News

हरियाणा से मथुरा लाई जा रही अवैध शराब पकड़ी! 250 पव्वों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Next News

नैनीताल: नैना देवी मंदिर के पास फिर मिला शव! 24 घंटे में दूसरी घटना से मचा हड़कंप