Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 26 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बुलंदशहर: जहांगीराबाद में दुस्साहस! छत पर चढ़कर 13 वर्षीय नाबालिग से चाकू की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किए जाने की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात को अंजाम देने का आरोप गैर समुदाय के एक युवक पर लगा है। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना देर रात की है जब आरोपी युवक दीवार फांदकर घर की छत पर चढ़ गया और वहाँ सो रही नाबालिग बच्ची को अकेला पाकर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। आरोपी ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए नाबालिग से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को बुरी तरह डराया-धमकाया कि अगर उसने परिवार में किसी को भी बताया, तो वह उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मार डालेगा और इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी पिछले कई दिनों से रास्ते में आते-जाते समय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर रहा था और उसे लगातार परेशान कर रहा था। पीड़िता ने इस बात की शिकायत अपने परिजनों से भी की थी, लेकिन परिजन कुछ समझ पाते या सख्त कदम उठा पाते, उससे पहले ही आरोपी ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद बदहवास हालत में पीड़िता ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत थाने पहुँचकर मामले की तहरीर दी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं, आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा, वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

Previous News

BREAKING NEWS: वायरल वीडियो के बाद कालीचरण मिठाई पर छापा! बर्फी का सैंपल जांच के लिए भेजा

Next News

BREAKING NEWS: राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा घटनाक्रम! चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा