Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 26 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS: चोरी के पैसों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 800 रुपये भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 25 जून की सुबह करीब 6:15 बजे अमरनाथ स्कूल से भैंस बहोरा जाने वाले मार्ग पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आश मोहम्मद उर्फ आसु, पुत्र मुन्ना, मूल निवासी शमशाबाद, आगरा तथा वर्तमान में नई बस्ती, दरेसी रोड, थाना गोविंदनगर, मथुरा के रूप में हुई है।

पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मथुरा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और चोरी जैसी वारदातों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Previous News

BREAKING NEWS: 28 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग! अब भालुओं की गुफाओं और झील में खोजी जा रही लापता ट्रैकर बबीता

Next News

BREAKING NEWS: मथुरा में बड़ी वारदात टली! डकैती की साजिश रच रहे 6 बदमाश दबोचे, तमंचा-छुरे और हथियार बरामद