Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 26 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भैंस को लाठी मारने पर बवाल! दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 7 घायल

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के पेंठा गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भैंस को लाठी मारने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मारपीट में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के संजू कुमार, प्रेम सिंह और लक्ष्मी, जबकि दूसरे पक्ष के भगवान सिंह, मुक्ता, सुमन और सुनीता शामिल हैं। कई घायलों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

महोली रोड पर नगर निगम की कार्रवाई पर बवाल! दुकानदार बोले- सिर्फ हमें क्यों बनाया निशाना?

Next News

मोहर्रम को लेकर मथुरा पुलिस अलर्ट! SSP ने सड़कों पर उतरकर परखी सुरक्षा व्यवस्था