Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS: ऑपरेशन प्रहार का वार! 20 पव्वा अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मथुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना जैत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 20 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना जैत की टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जैत-रामताल रोड स्थित भरतिया बंबा के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नगीना ब्रांड की 20 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैया पुत्र यादो, निवासी दाऊद मोहल्ला चौक, चौमुहां, थाना जैत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मथुरा पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Previous News

एसी में शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, बच्चों को समय रहते बचाया गया

Next News

भूतेश्वर स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा! ट्रेन की चपेट में आई 80 वर्षीय महिला, मौके पर मौत