Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मासूम बच्चों को नहीं पता... अब कभी घर नहीं लौटेंगे पापा! सड़क किनारे मिला राजमिस्त्री का संदिग्ध शव

मथुरा के महावन क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रोजगार की तलाश में घर से निकले एक राजमिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे मार्मिक दृश्य पोस्टमार्टम हाउस के बाहर देखने को मिला, जहां मृतक के मासूम बच्चे अपने पिता के लौटने का इंतजार करते नजर आए, लेकिन उन्हें शायद यह नहीं पता कि उनके पापा अब कभी वापस नहीं आएंगे।

जानकारी के अनुसार, महावन थाना क्षेत्र के नगला लोका निवासी बाबूलाल के पुत्र कमल सिंह रोज की तरह सुबह काम की तलाश में घर से निकले थे। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

इसी बीच पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि कारव और नहर के बीच सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान कमल सिंह के रूप में की। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

परिजनों के अनुसार, मृतक के सिर और आंख के पास चोट के निशान मिले हैं, जिससे मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तफ्तीश जारी है।

Previous News

BREAKING NEWS: बस स्टैंड पर नई रेल लाइन का निर्माण कार्य आज से शुरू, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

Next News

BREAKING NEWS: यूपी बीजेपी की नई टीम में आगरा का बढ़ा कद! कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी