Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बारिश और ओलावृष्टि से फसलें हुई तबाह, कांग्रेस ने मुआवजे की मांग उठाई

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने किसानों की फसल नुकसान को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में मथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और आलू की फसलें बर्बाद होने की बात कही गई।

पदाधिकारियों ने बताया कि इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जल्द निष्पक्ष सर्वे कराने और किसानों को प्रति एकड़ 1 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही कृषि ऋण व बिजली बिल माफ करने और ऋण वसूली पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई। फसल बीमा कंपनियों की जांच की मांग भी की गई है।

Previous News

सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक, सुरक्षा और व्यवस्था पर चर्चा

Next News

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना