Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
फिजिक्सवाला, आकाश और खान सर समेत बड़े कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई, फायर सेफ्टी जांच में मचा हड़कंप

लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा समेत कई शहरों में प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों की सघन जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई की जद में देश के बड़े कोचिंग ब्रांड फिजिक्सवाला, आकाश इंस्टीट्यूट और खान सर से जुड़े संस्थान भी आए हैं।

प्रशासन द्वारा की जा रही जांच में फायर सेफ्टी, आपातकालीन निकास मार्ग, भवन मानक और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की जा रही है। कई स्थानों पर सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने के बाद नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि कुछ संस्थानों को अस्थायी रूप से सील भी किया गया है। प्रदेशभर में चल रही इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिन संस्थानों में फायर एनओसी, आपातकालीन निकास या अन्य सुरक्षा मानकों की कमी पाई जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में कई शहरों में कोचिंग सेंटरों, हॉस्टलों और व्यावसायिक भवनों की भी जांच की जा रही है।

लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Previous News

लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा! 18 एलडीए अधिकारी दोषी, शासन को भेजी गई कार्रवाई की रिपोर्ट

Next News

लखनऊ अग्निकांड के बाद खान सर की कोचिंग पर चला बुलडोजर एक्शन, प्रयागराज में संस्थान सील