Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्मैक तस्करों पर बड़ा प्रहार: पुलिस ने 3.20 करोड़ की अवैध संपत्ति की फ्रीज, पिता जेल में और बेटा फरार

बरेली में मीरगंज पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात स्मैक तस्कर पंकज उपाध्याय उर्फ पंकज शर्मा और उसके पुत्र रोहित शर्मा उर्फ हनी की लगभग ₹3.20 करोड़ मूल्य की चल-अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि स्मैक तस्करी से अर्जित धन से चार वाहन और चार भूखंड खरीदे गए थे, जिन्हें परिजनों के नाम पर दर्ज कराया गया था।

एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई इस कार्रवाई में सभी संदिग्ध संपत्तियों पर तत्काल प्रभाव से फ्रीजिंग आदेश जारी किए गए। पुलिस के अनुसार पंकज वर्ष 1999 से अंतरराज्यीय स्मैक तस्करी नेटवर्क से जुड़ा रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्तमान में पंकज जेल में बंद है, जबकि उसका पुत्र रोहित उर्फ हनी अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशा कारोबार से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous News

गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मंदिरों में दर्शन और यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Next News

नंदगांव रोड फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत