Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 22 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड की सूचना मिलते ही बीच में छोड़कर तत्काल लखनऊ रवाना हुए मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अलीगढ़ दौरे पर थे, जहां उन्हें विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। लेकिन इसी दौरान लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम बीच में ही समाप्त कर दिया और तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री योगी ने अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जनता को संबोधित किया और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसी बीच लखनऊ में हुए दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई, जिसमें कई बच्चों के हताहत होने की सूचना मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपना शेष कार्यक्रम रद्द कर दिया और अधिकारियों से तत्काल स्थिति की जानकारी ली।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता अग्निकांड में फंसे बच्चों की सुरक्षा, घायलों के उपचार और राहत कार्यों को तेज करने पर रही। यही वजह रही कि उन्होंने अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर राजधानी का रुख किया।

मुख्यमंत्री के अचानक लौटने से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मच गई। बाद में स्पष्ट हुआ कि लखनऊ अग्निकांड की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Previous News

गंगा दशहरा की तैयारियों का मेयर और नगर आयुक्त ने लिया जायजा, घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Next News

लखनऊ अग्निकांड देखकर भावुक हुए उपमुख्यमंत्री, बोले- अपनी आंखों से 14 शव देखे