Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 22 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
8 माह के सफल कार्यकाल के बाद उपनिरीक्षक रोहित तेवतिया को भावभीनी विदाई

मथुरा के थाना नोहझील में सोमवार को उपनिरीक्षक रोहित तेवतिया के स्थानांतरण पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब 8 माह तक कस्बा इंचार्ज के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद उनका स्थानांतरण वृंदावन स्थित अध्धा चौकी के लिए हुआ है।

विदाई समारोह के दौरान थाना परिसर का माहौल भावुक हो गया। अपने कार्यकाल में रोहित तेवतिया ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सौम्य व्यवहार के बल पर न केवल पुलिस विभाग बल्कि क्षेत्रीय जनता के बीच भी विशेष पहचान बनाई। उनकी निष्पक्ष कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता के कारण वे सभी के प्रिय बने रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रोहित तेवतिया ने कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कार्यों की छाप क्षेत्रवासियों के दिलों में लंबे समय तक बनी रहेगी।

विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कई ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की आंखें नम दिखाई दीं।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी जगदंबा सिंह, उपनिरीक्षक विनीत कुमार, विशाल तेवतिया, महिला उपनिरीक्षक ज्योति सिंह, दीप्ति सिंह, चंद्र कुमार यादव, विपिन जनमेज, लवली शर्मा, प्रदीप जनमेज, किशन कुमार वर्मा, पप्पू लवानिया, धर्मबीर निषाद, पवन कुमार निषाद सहित थाना स्टाफ और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous News

फेरे से पहले टूटी शादी, दूल्हे पक्ष ने दहेज में मांगे 2 लाख रुपये और

Next News

दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, बाइक में लगी आग