Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

मथुरा के राया थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे स्थित बलदेव चौराहा के समीप बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस निवासी जितेंद्र (पुत्र केदारनाथ वर्मा) अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर किसी से फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे मिनेश (पुत्र रमेश चंद), निवासी पानीगांव की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। साथ ही उनके परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous News

7 दिन बाद मिला आखिरी शव: केसी घाट हादसे में 16 मौतें, आखिर जिम्मेदार कौन?

Next News

गौ-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश, समीक्षा बैठक में बनी कार्ययोजना