Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 21 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, तीन चेन स्नेचर घायल; इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली

वृंदावन में शनिवार-रविवार की रात पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। परिक्रमा मार्ग स्थित जगन्नाथ घाट के पास हुई इस कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय की जान बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बच गई।

पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान हाईवे थाना क्षेत्र निवासी विनय, अनिकेत और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली तीनों बदमाशों के पैरों में लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक पीली धातु की चेन, तीन अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने करीब एक सप्ताह पूर्व हरियाणा से आई एक महिला श्रद्धालु से सोने की चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था।

घायल बदमाशों को उपचार के लिए वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Previous News

व्रत खोलने के लिए पी फ्रूटी, बिगड़ी तबीयत और चली गई जान! 33 वर्षीय युवक की मौत से हड़कंप

Next News

ब्रेकिंग न्यूज़: मांट विधायक राजेश चौधरी के काफिले के साथ बड़ा हादसा, सुरक्षाकर्मी की मौत