Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 21 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम कार्यालय में हुआ योगाभ्यास, महापौर ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मथुरा-वृन्दावन नगर निगम द्वारा रविवार को नगर निगम भूतेश्वर मुख्यालय परिसर सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। महापौर विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने नागरिकों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, पार्षद दिवाकर, पार्षद तरुण सैनी, महाप्रबंधक (जल) मोहम्मद अनवर ख्वाजा, मुख्य अभियंता संजय सिंह, सहायक अभियंता हेमंत गौतम सहित नगर निगम के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम द्वारा जवाहर बाग, विश्राम घाट, बंगाली घाट, भगत सिंह पार्क, देवरहा बाबा घाट, केशी घाट एवं गांधी पार्क वृन्दावन सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर भी योग शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में "जीरो वेस्ट इवेंट" की अवधारणा को भी बढ़ावा दिया गया। एकल-उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग से बचने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देते हुए नगर निगम ने नागरिकों से "योग अपनाएं, स्वास्थ्य पाएं – स्वच्छ एवं स्वस्थ मथुरा-वृन्दावन बनाएं" का आह्वान किया।

 

Previous News

"हम सब ने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" : नगर निगम का 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू

Next News

भरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल; न्यायिक जांच की मांग