Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 21 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अमरनाथ शिक्षण संस्थान में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, छात्रों ने किया जल योग प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मथुरा स्थित अमरनाथ शिक्षण संस्थान की सभी इकाइयों में उत्साह और उमंग के साथ योग दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योग गतिविधियों में भाग लेकर योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की छात्राओं ने परियोजना अधिकारी डॉ. निर्मल वर्मा के मार्गदर्शन में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं को नियमित योगाभ्यास के महत्व एवं अष्टांग योग के विभिन्न अंगों की जानकारी दी गई।

वहीं अमरनाथ विद्या आश्रम के छात्रों ने प्रशिक्षक असलम खान के नेतृत्व में स्विमिंग पूल में जल योग का आकर्षक प्रदर्शन किया। छात्रों ने पानी के भीतर और जल सतह पर ताड़ासन, मत्स्यासन, शवासन, त्रिकोणासन और पद्मासन सहित विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों की एकाग्रता और योग दक्षता देखने लायक रही।

इसके अलावा कैप्टन डॉ. मनोरमा कौशिक के नेतृत्व में डिग्री कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने भी विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

ग्रोइंगसोल के छात्रों ने संस्थान की निदेशिका सोनिका शर्मा के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन और समन्वय डॉ. मांडवी राठौर एवं उपेंद्र तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Previous News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोवर्धन थाना परिसर में सामूहिक योगाभ्यास, पुलिसकर्मियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Next News

बेकाबू रोडवेज बस का कहर: महिला को रौंदते हुए दुकान में घुसी, 3 गंभीर घायल, चालक-परिचालक फरार