Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीमस्थित लक्ष्मीपुरी में बुधवार देर शाम एक महिला ने घर में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। ससुरालियों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। उधर, मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालियों ने मारपीट व हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। सराय हकीम स्थित लक्ष्मीपुरी निवासी 28 वर्षीय प्राची वाष्र्णेय ने देर शाम करीब आठ बजे अपने कमरे में फांसी के फंद से लटक गई। परिजनों ने देखा तो शोर मचा दिया। पड़ोसियों के अलावा इलाका पुलिस भी आ गई। उधर, प्राची के शहर में ही रहने वाले मामा व मामी भी आ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की है और घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया है। सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Previous News

अलीगढ़ में डग्गेमार वाहनों पर आरटीओ की सख्ती, जल्द चलेगा विशेष अभियान

Next News

श्री बांके बिहारी जी मंदिर क्षेत्र में जनसुविधाओं के विकास हेतु एक और रजिस्ट्री संपन्न