Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 20 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में रिश्तों का खून! अवैध संबंध के शक में बड़े भाई की हत्या, छोटे भाई और पत्नी गिरफ्तार

आगरा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अवैध संबंधों के शक और पारिवारिक विवाद के चलते एक छोटे भाई ने अपनी भाभी के साथ मिलकर अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया।

बुधवार को थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुल्तानपुरा इलाके में खेत किनारे एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ संकेत मिल रहे थे कि हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया है। बाद में मृतक की पहचान 32 वर्षीय सोलू के रूप में हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त नगर ने खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर घटना की कड़ी से कड़ी जोड़ी गई।

जांच में सामने आया कि मृतक सोलू की शादी मात्र 3 महीने पहले ही हुई थी और वह अपने छोटे भाई भोला के साथ रहता था। इसी दौरान भोला और सोलू की पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और कथित रूप से अवैध संबंध बन गए।

जब इसकी जानकारी सोलू को हुई तो उसने विरोध करना शुरू किया। इसी विवाद ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया और पत्नी व छोटे भाई ने मिलकर सोलू की हत्या की साजिश रच डाली। योजना के तहत दोनों ने मिलकर सोलू की हत्या की और शव को घर के पास ही खेत में फेंक दिया।

पुलिस जांच में शुरुआत में दोनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने स्वीकार किया कि अवैध संबंधों का विरोध होने के कारण उन्होंने सोलू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इस वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी छोटे भाई भोला और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Previous News

NEET अभ्यर्थी ने मौत से पहले बनाया वीडियो, फिर उठाया खौफनाक कदम; परिवार सदमे में

Next News

8 महीने से जमीन पैमाइश को भटक रहा किसान, कानूनगो पर रिश्वत और लापरवाही के गंभीर आरोप