Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 20 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पुलिस का बड़ा अभियान: तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ 6 युवक गिरफ्तार

मथुरा जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, खोखा कारतूस और चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

राया थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने देर रात मल्है अंडरपास के नीचे चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं जैंत थाना पुलिस ने मानवेन्द्र नगर कट से धौरेरा जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की।

उधर कोसीकलां थाना पुलिस ने भी चेकिंग अभियान के दौरान चार युवकों को दबोचा। इनके कब्जे से दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि अवैध हथियार रखने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Previous News

आगरा में रिश्तों का खून! अवैध संबंध के शक में बड़े भाई की हत्या, छोटे भाई और पत्नी गिरफ्तार

Next News

NEET अभ्यर्थी ने मौत से पहले बनाया वीडियो, फिर उठाया खौफनाक कदम; परिवार सदमे में