Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 20 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
2027 महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में संतों का मिलेगा आशीर्वाद : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में देशभर से आए संत-महात्माओं ने राष्ट्र की उन्नति, सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और भारत को विश्वगुरु बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की बैठकों में हमेशा राष्ट्रहित और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर मंथन होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा सुचारु रूप से चल रही है और वर्ष 2027 में हरिद्वार में महाकुंभ का भव्य आयोजन प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में संतों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने देशभर के संत-महात्माओं को वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले महाकुंभ में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए विश्वास जताया कि उनके आशीर्वाद से यह आयोजन दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक बनेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रदेश सरकार इसे सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Previous News

झांसी में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर बड़ा हमला, राम मंदिर और अयोध्या को लेकर दिया सख्त संदेश

Next News

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव समेत कई कर्मचारियों पर गिरी गाज