Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 18 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गुरु पर करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप! शिष्य ने धोखाधड़ी और धमकी की शिकायत दी

वृंदावन की धर्मनगरी में गुरु-शिष्य संबंधों को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के नासिक निवासी महंत राजाराम दास ने अपने दीक्षा गुरु राम प्रवेश दास महाराज पर करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने, धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने वृंदावन कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की मांग की है।

पीड़ित महंत राजाराम दास का आरोप है कि वर्ष 2006 से उनके साथ मानसिक और आर्थिक शोषण किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 में अपनी एफडी और चेक के माध्यम से करीब 48 लाख रुपये गुरु को दिए थे, जिनसे वृंदावन में जमीन खरीदी गई। उनका कहना है कि विश्वास में लेकर उक्त जमीन गुरु ने अपने नाम करा ली।

महंत का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी संपत्ति वापस मांगनी शुरू की तो उन्हें लगातार धमकियां दी जाने लगीं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें जान का खतरा है और मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इसी वर्ष जनवरी में जब वह शिकायत करने वृंदावन आए थे, तब एक साजिश के तहत एक महिला से उन पर झूठे आरोप लगवाए गए और उन्हें परेशान किया गया। उनका दावा है कि यह सब उन्हें दबाव में लाने के उद्देश्य से किया गया।

महंत राजाराम दास ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

प्रयागराज: 'प्रिंस' बनकर की शादी, फिर पत्नी की मौत का राज; 35 दिन बाद कब्र से बाहर निकाला शव!

Next News

मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो; 7 लोगों की दर्दनाक मौत