केंद्र सरकार के विश्वास, विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा अपने कार्यों, उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया। स्टॉलों पर आने वाले लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।