Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
एलीट न्यू जनरेशन स्कूल में जिगना अग्रवाल ने बिखेरा जलवा, 96.6% के साथ बनीं टॉपर

एलीट न्यू जनरेशन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल देखने को मिला। इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

बुधवार शाम 6 बजे घोषित हुए परिणाम में जिगना अग्रवाल ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अभिषेक सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि राधिका गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जिगना अग्रवाल की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर है। मीडिया से बातचीत में जिगना ने बताया कि उन्हें शुरू से ही गणित और विज्ञान विषय में विशेष रुचि रही है और उन्होंने परीक्षा के लिए लगातार मेहनत की, जिसका परिणाम आज सामने है।

वहीं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली राधिका गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही वह यह सफलता हासिल कर सकीं। राधिका ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।

Previous News

श्री कृष्ण जन्मभूमि और प्रेम मंदिर के पास फिल्म ‘कृष्णावतारम’ का भव्य ट्रेलर लॉन्च

Next News

आयुष्मान योजना के बावजूद 85 हजार की वसूली का आरोप, अस्पताल पर गंभीर सवाल