Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 17 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रज प्रेस क्लब की विशाल पत्रकार गोष्ठी 19 जून को, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय और महिला आयोग अध्यक्ष होंगी शामिल

मथुरा में ब्रज प्रेस क्लब द्वारा 19 जून को एक भव्य पत्रकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शहर स्थित बृजवासी रॉयल होटल के सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और ब्रज क्षेत्र के पत्रकारों, समाज चिंतकों एवं मीडिया से जुड़े लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी तथा देश के कई वरिष्ठ पत्रकार और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि यह संगोष्ठी हिंदी पत्रकारिता, मीडिया की वर्तमान चुनौतियों और समाज में पत्रकारों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगी। उन्होंने ब्रज क्षेत्र के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया और यूट्यूब पत्रकारों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

कार्यक्रम के दौरान समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक संवाद और सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Previous News

शादी की खुशियां मातम में बदलीं! ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत, 3 घायल

Next News

PNB की किसान गोष्ठी में मिली खेती की नई दिशा, ऋण योजनाओं और सरकारी सुविधाओं की दी गई जानकारी