Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 17 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
'मम्मी-पापा आई लव यू...' लिखकर NEET अभ्यर्थी युवती ने दी जान

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। पटेल नगर क्षेत्र की चंद्रमणि कॉलोनी में 23 वर्षीय युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती लंबे समय से मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

पुलिस के अनुसार युवती का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने अपने माता-पिता के लिए भावुक संदेश लिखा था - "मम्मी-पापा आई लव यू।"

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती कई वर्षों से NEET की तैयारी कर रही थी, लेकिन पूर्व प्रयासों में सफलता नहीं मिलने के कारण वह मानसिक तनाव और निराशा का सामना कर रही थी। परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक वह डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रही थी।

सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Previous News

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: मुंबई की कंपनी के CEO से करोड़ों की ठगी करने वाले साइबर गैंग का भंडाफोड़

Next News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग, रंधावा बोले- अब केजरीवाल क्या करेंगे?"