Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 17 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
54 मुकदमों वाले माफिया दिलीप मिश्रा की करोड़ों की संपत्ति पर चला प्रशासन का शिकंजा, मची खलबली

प्रयागराज में माफिया और पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिलीप मिश्रा के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी अपराध से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से माफिया नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। दिलीप मिश्रा पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर धाराओं में 54 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिलीप मिश्रा ने अपने गैंग के माध्यम से अवैध गतिविधियों से भारी संपत्ति अर्जित की थी। इसी के तहत गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसकी अचल संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। हाल ही में लगभग 43 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की गई थी।

दिलीप मिश्रा का नाम प्रदेश के चर्चित अपराधियों में शामिल रहा है। वह वर्ष 2010 में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' पर हुए आरडीएक्स हमले के मामले में भी आरोपी रह चुका है। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, अवैध कब्जा और संगठित अपराध से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

योगी सरकार की माफिया विरोधी नीति के तहत प्रयागराज में लगातार अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अपराध से अर्जित एक-एक संपत्ति को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और माफियाओं के आर्थिक साम्राज्य को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

Previous News

"सपा में होने जा रही बड़ी टूट? ओपी राजभर का दावा- अखिलेश यादव के कई सांसद छोड़ सकते हैं साथ!"

Next News

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा! गंगा में नहाते समय तेज बहाव में बहा ग्वालियर का युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी