Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना स्टीमर हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त, 16वाँ शव बरामद

वृन्दावन में यमुना नदी में हुए भीषण स्टीमर हादसे के बाद चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन अब समाप्त हो गया है। सात दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद प्रशासन ने अंतिम लापता श्रद्धालु का शव बरामद कर लिया है। इसके साथ ही इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

बीते शुक्रवार को यमुना नदी में हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार सात दिनों तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रही।
आखिरकार लुधियाना निवासी पंकज मल्होत्रा का शव देवराह बाबा घाट से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया, जिसके साथ ही ऑपरेशन समाप्त घोषित कर दिया गया।

इससे पहले भी रेस्क्यू टीम ने मानिक, मोनिका, यश, ऋषभ और डिंपी समेत अन्य श्रद्धालुओं के शव नदी से निकाले थे। सर्च ऑपरेशन में ड्रोन और अत्याधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया गया।
जांच में सामने आया है कि स्टीमर पर क्षमता से अधिक, करीब 38 श्रद्धालु सवार थे और किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई।
प्रशासन ने इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। नाविक पप्पू और अवैध रूप से पांटून पुल खोलने वाले ठेकेदार नारायण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Previous News

ब्रजभूमि में गूंजा वैदिक घोष: श्री कुंज बिहारी दास जी महाराज बने महामंडलेश्वर

Next News

रोमेंक्स इंटरनेशनल स्कूल के मृदुल अग्रवाल बने टॉपर, 97.4% से लहराया परचम