Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 16 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बलात्कार के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

सुरीर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरीर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने बलात्कार के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को बदनपुर मोड़ क्षेत्र से आरोपी रिंकू कुमार पुत्र शंकरलाल निवासी ग्राम लोहई, थाना सुरीर, जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना सुरीर में दर्ज बलात्कार के मुकदमे में वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जनमेद सिंह तथा कांस्टेबल आशीष कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

Previous News

सीट नहीं मिली तो ट्रेन में बम की फैला दी अफवाह! एक यात्री की हरकत से मचा हड़कंप

Next News

कर्णप्रयाग में बवाल! तलवारों से हमला, सड़क पर उतरे लोग, बद्रीनाथ हाईवे घंटों जाम