Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 16 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जिला अस्पताल में वर्षों से सेवा दे रहे सफाईकर्मियों ने उठाई आवाज, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

मथुरा। जिला अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से अस्पताल में निरंतर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल सका है।

सफाईकर्मियों के अनुसार वर्तमान में उन्हें लगभग 7,200 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्राप्त हो रहा है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रम विभाग एवं शासन द्वारा निर्धारित कई सुविधाओं से भी उन्हें वंचित रखा जा रहा है।

कर्मचारियों ने बताया कि कई बार उनका वेतन समय पर नहीं मिलता, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका यह भी आरोप है कि समस्याओं को उठाने या अपनी मांगों के संबंध में आवाज बुलंद करने पर उन पर दबाव बनाया जाता है।

ज्ञापन के माध्यम से सफाई कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से स्थायी नियुक्ति, समय पर वेतन भुगतान तथा शासन और श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।

Previous News

अपराधियों को चेतावनी देने सड़कों पर लगे पोस्टर, योगी सरकार का नया अभियान

Next News

जिला अस्पताल में वर्षों से सेवा दे रहे सफाईकर्मियों ने उठाई आवाज, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन