Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 15 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में नगर निगम की लापरवाही ने ली जान, शॉवर कूलर में उतरे करंट से एमपी के श्रद्धालु युवक की मौत

धर्मनगरी वृंदावन में नगर निगम की कथित लापरवाही एक श्रद्धालु परिवार पर भारी पड़ गई। इस्कॉन मंदिर के गेट के पास नगर निगम द्वारा लगाए गए शॉवर कूलर में करंट उतरने से मध्य प्रदेश के एक 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और श्रद्धालुओं ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार को वृंदावन के इस्कॉन मंदिर गेट के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नगर निगम द्वारा लगाए गए शॉवर कूलर में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी 21 वर्षीय अभिज्ञान गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अभिज्ञान अपने पिता के साथ ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन आए थे। वह अपने पिता के इकलौते पुत्र थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का आरोप है कि मानसून के दौरान बिजली से जुड़े उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव नहीं किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

स्व. अतुल शोरावाला की स्मृति में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों ने लिया विशेषज्ञ उपचार का लाभ

Next News

नाली विवाद में घर में घुसकर हमला, धारदार हथियार से घायल हुए ससुर-पुत्रवधू; पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार