Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अंबेडकर शोभा यात्रा के दौरान विवाद, 18 गिरफ्तार, 38 पर केस दर्ज

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के गुनार गांव में अंबेडकर शोभा यात्रा के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। मामले में 23 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी और झड़प में बदल गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया। वीडियो फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां की गई हैं।

Previous News

कर्नाटक कांग्रेस विधायकों का अयोध्या दौरा, रामलला के किए दर्शन

Next News

गोवर्धन के बोरपा गांव के निर्भय चौधरी बने इनकम टैक्स ऑफिसर, गांव में खुशी की लहर