Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 07 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तीन दिन अंधेरे में डूबा श्मशानघाट! बिना रोशनी के हुए अंतिम संस्कार, नगर पालिका पर उठे सवाल

हाथरस। शहर के पत्थर वाली क्षेत्र में नगर पालिका की लापरवाही के चलते करीब तीन दिन तक विद्युत व्यवस्था ठप रही, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि क्षेत्र के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य भी बिना रोशनी के करने पड़े।

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटें अचानक खराब हो गई थीं। इसकी सूचना नगर पालिका और संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया। नतीजतन लोगों को तीन दिनों तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

श्मशानघाट में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि रात के समय अंतिम संस्कार कराने आने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। अंधेरे के कारण आवागमन भी प्रभावित रहा और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रही।

हालांकि अब खराब लाइटों को ठीक कर दिया गया है, लेकिन तीन दिन तक चली इस समस्या ने नगर पालिका की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि श्मशानघाट और सार्वजनिक स्थलों जैसी मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल हादसा! बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 4 घायल, कुछ घंटों बाद दो कारें भी भिड़ीं

Next News

फिट इंडिया का संदेश लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस, ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली में दिखा जोश