Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 07 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कॉकरोच जनता पार्टी का सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम, बोले- शिक्षा मंत्री नहीं हटे तो होगा देशव्यापी आंदोलन

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने केंद्र सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने मांग की है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए या उनका इस्तीफा लिया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो देशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन यहीं समाप्त नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सात दिनों के भीतर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे।

जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा परीक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जवाबदेही तय करना और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग रहा।

अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर का प्रदर्शन केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। पार्टी का दावा है कि युवाओं और छात्रों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

Previous News

हरिद्वार में 'Veg Biryani' पर विवाद! दुकानों के बोर्ड पर चिपकाए गए 'Veg Pulao' के स्टिकर

Next News

रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ इश्क, 26 साल छोटे प्रेमी के लिए महिला ने दो बार बदला धर्म, फिर रचाई शादी