Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 06 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मां के निधन के 14 दिन बाद युवक का शव पेड़ से लटका मिला, गांव में सनसनी

मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र की मानपुर चौकी के गांव पाडली बाजे में उस समय सनसनी फैल गई, जब 25 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर अमृत सरोवर के पास आम के पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान संजय पुत्र ब्रजकिशोर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार संजय लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। करीब 14 दिन पहले उसकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह काफी परेशान और गुमसुम रहने लगा था।

सूचना मिलने पर भगतपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous News

पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला, भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

Next News

मजदूरों से भरी बस ट्रक से टकराई, चालक की मौत; 18 मजदूर घायल