Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
डॉ. अंबेडकर जयंती पर चित्रकूट में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

चित्रकूट में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्यालय में डॉ. बी.आर. अंबेडकर समिति द्वारा पटेल तिराहा से शुरू होकर धनुष चौराहा, बस स्टैंड, पुरानी बाजार और कोतवाली होते हुए धुस मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में हजारों की संख्या में शामिल लोगों ने ‘जय भीम’ के नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया। वहीं सपा विधायक अनिल प्रधान के नेतृत्व में पासी तिराहा से निकली दूसरी यात्रा भी धनुष चौराहा पर मुख्य काफिले में शामिल हो गई। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धुस मैदान में जनसभा आयोजित हुई, जहां वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Previous News

नोएडा बवाल के बाद आगरा में बड़ी कार्रवाई: मजदूरों को भड़काने के आरोप में अमित चौधरी गिरफ्तार

Next News

धौलपुर में अंबेडकर जयंती पर आयोजित हुई संगोष्ठी