Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 06 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जीएलए विश्वविद्यालय के समीप ट्रक ने पीछे से एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत; दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

मथुरा के आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर स्थित जीएलए विश्वविद्यालय के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मगदमपुर निवासी 26 वर्षीय मुनेश ट्रैक्टर लेकर हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मुनेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

मुनेश की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। जैसे ही हादसे की सूचना गांव पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद गति नियंत्रण और सुरक्षा उपायों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Previous News

‘बेटी से छेड़छाड़ करने वालों को नहीं बख्शेंगे’ - बलरामपुर में गरजे सीएम योगी

Next News

एक झपकी और जिंदगी पलट गई! चलती बाइक से गिरा 16 वर्षीय किशोर, हालत गंभीर