Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 05 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चलती कार बनी आग का गोला! सूझबूझ से बची परिवार की जान, देखते ही देखते जलकर खाक हुई कार

अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सड़क पर दौड़ रही एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। रसलगंज चौराहे के पास हुए इस हादसे ने राहगीरों में अफरा-तफरी मचा दी। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ और तत्परता के चलते कार में सवार एक ही परिवार के चारों सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार घड़ियावली निवासी मयंक वार्ष्णेय अपनी पत्नी काजल और दो छोटे बच्चों के साथ सेंटर पॉइंट से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार रसलगंज चौराहे के समीप पहुंची, वाहन से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मयंक ने बिना देर किए कार को सड़क किनारे रोक दिया और परिवार के सभी सदस्यों को तुरंत बाहर निकाल लिया।

परिवार के बाहर निकलते ही कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चालक समय रहते सतर्कता नहीं दिखाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Previous News

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति! अल्मोड़ा रैली पर छिड़ा सियासी संग्राम

Next News

नशे में सांप से भिड़ा युवक, डसने के बाद बिगड़ी हालत; अस्पताल में भर्ती