Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कोसी कलां में 135वीं अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

कोसी कलां (मथुरा)। परम  बोधिसत्व, भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर कोसी कलां शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक विकासोन्मुख मेला कमेटी के तत्वावधान में यह शोभायात्रा सायं 06:00 बजे रामकुटी आश्रम (बगीची), रामनगर कोसी कलां से विधिवत प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया और पूरा शहर “जय भीम” के नारों से गूंज उठा।
यात्रा के दौरान आधा दर्जन बैंडों की मधुर धुनों पर लोग झूमते नजर आए, वहीं बाबा साहेब के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। इन झांकियों के माध्यम से उनके संघर्ष, त्याग और सामाजिक न्याय के संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा एवं न्याय को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
शोभायात्रा के साथ प्रमुख रूप से नरदेव चौधरी, कमल किशोर, सौरभ जैन, दीपक बड़गुजर, नरेंद्र गुजर, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल  नरेश कुमार , सी.आर. वर्मा, मूलचंद कर्दम, विजेंद्र पलंग वाले, प्रेम किशोर भास्कर, सतवीर भास्कर, दीपक भास्कर, नंदकिशोर गौतम एवं जगदीश बौद्ध  सहित अनेक समाज के लोग भी शोभायात्रा में साथ रहे।

Previous News

गोवर्धन के अडींग गाँव में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, बाबा साहेब की शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Next News

त्रिपुरा में तैनात जवान इंदल सिंह का निधन, गांव सुरीर कलां में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार