Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 04 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: भूतेश्वर स्टेशन पर भरतपुर गेट निवासी महिला के साथ बड़ा हादसा, दोनों कटे पैर

मथुरा के भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसके पैर गंभीर रूप से कट गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय कौशल पत्नी साबिर, निवासी खारी कुआं, भरतपुर गेट, मथुरा हाल ही में अपने पति के पास शिमला से मथुरा आई थीं। बताया जा रहा है कि ट्रेन के भूतेश्वर स्टेशन पहुंचने पर वह जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने लगीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गईं।

हादसा इतना भयावह था कि महिला के पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Previous News

सुरीर में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश से मिली राहत, भीषण गर्मी हुई छूमंतर

Next News

मथुरा में रिश्तों का खूनी अंत: पति-पत्नी ने एक-दूसरे को मारी गोली, दोनों की मौत