Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 04 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ओमैक्स में चल रहा था ऑनलाइन सट्टेबाजी का अड्डा, पुलिस ने मारा छापा; 5 गिरफ्तार

मथुरा के ओमैक्स एटरनिटी में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना रिफाइनरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक फ्लैट पर छापेमारी कर ऑनलाइन सट्टेबाजी चला रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार ओमैक्स एटरनिटी के मीरा-6 ब्लॉक स्थित एक किराये के फ्लैट में ऑनलाइन ऐप के माध्यम से सट्टे की खाई-बाड़ी का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापा मारकर मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, वाई-फाई राउटर, चार्जर, ईयरबड्स, रजिस्टर और नकदी बरामद की। जांच में छह मोबाइल फोन के माध्यम से करीब 6.62 लाख रुपये के लेनदेन के साक्ष्य भी मिले हैं, जिससे सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ के रहने वाले युवक शामिल हैं। पुलिस अब बरामद मोबाइल और लैपटॉप के डिजिटल डेटा की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा सट्टेबाजी का यह कारोबार कितने समय से संचालित किया जा रहा था।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Previous News

बेकाबू ट्रक ने हाईवे पर मचाया तांडव, कई वाहन चपेट में; महिला समेत दो गंभीर घायल

Next News

गोवर्धन-सौंख रोड पर अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमवीडीए की बड़ी कार्रवाई