Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 03 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: बाइक की जोरदार टक्कर से 85 वर्षीय वृद्धा की मौत, CCTV में कैद पूरी वारदात

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में थाना मझोला क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सड़क पार कर रही लगभग 85 वर्षीय वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि महिला सड़क पार कर रही थी तभी अचानक सामने से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला हवा में उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे को अंजाम देने वाले बाइक सवार की तलाश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।

इस मामले पर एसपी सिटी मुरादाबाद, कुमार रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

Previous News

अयोध्या में सियालदह एक्सप्रेस पर चढ़ा सिरफिरा युवक, हाईटेंशन तारों के बीच दौड़ा; यात्रियों में मचा हड़कंप

Next News

गाजियाबाद में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन: 6 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार