Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 03 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
लिव-इन पार्टनर को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया! 15 दिन मौत से जंग के बाद महिला ने तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चंदला थाना क्षेत्र के गुड़ा खुर्द गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला को कथित रूप से उसके साथी ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। मृतका पुष्पा अहिरवार पिछले चार वर्षों से मनोज कुशवाहा के साथ रह रही थी। जानकारी के अनुसार, 17 मई को दोनों के बीच घरेलू विवाद हुआ, जिसके दौरान महिला ने सब्जी बनाने के लिए तेल मांगा। आरोप है कि इसी बात पर गुस्साए मनोज ने महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

गंभीर रूप से झुलसी पुष्पा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उसे ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में रेफर किया गया। करीब 15 दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया तथा पुलिस ने हत्या की धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतका की बहन संगीता अहिरवार ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनोज पहले भी अपनी दो पत्नियों को जलाने की घटनाओं में शामिल रहा है और पुष्पा उसकी तीसरी शिकार बनी। हालांकि इन आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना के बाद आरोपी अस्पताल से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने लगातार तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Previous News

बुलंदशहर में घरेलू कलह का खौफनाक अंत: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया था फरार

Next News

ताजमहल घूमने आई महिला पर्यटक गर्मी से हुई बेहोश, पुलिस और CISF ने दिखाई तत्परता, बचाई जान