Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 03 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
एसओएमसी और एसओईआईटी विभाग के विद्यार्थियों को अच्छे वेतनमान पर मिला रोजगार

मथुरा स्थित संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के एसओएमसी और एसओईआईटी विभाग के 16 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित वित्तीय सेवा कंपनी माई मनी मंत्रा में अच्छे वेतनमान पर हुआ है।

प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग विभाग के निदेशक सुबनोय ताल्लुकदार ने बताया कि कंपनी की त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद मोहित शुक्ला, गौरव कुमार, मनीष शर्मा, हेमेन्द्र प्रताप सिंह, कीर्ति कुमारी, जीतू सैनी, देवेन्द्र सिंह, प्रदीप निषाद, नागेश, मयंक वर्मा, शिव भूषण सिंह, सपना चौधरी, प्राची शर्मा, अलायना यादव, अभिषेक सिकरवार और अवंत पांडे का चयन किया गया है।

माई मनी मंत्रा देश की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनियों में शामिल है, जो व्यक्तिगत ऋण, होम लोन, बिजनेस लोन, क्रेडिट कार्ड और बीमा सेवाओं से जुड़े समाधान उपलब्ध कराती है। कंपनी के डिजिटल और फिजिकल नेटवर्क के माध्यम से लाखों ग्राहकों को वित्तीय सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्कृति विश्वविद्यालय की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा और कुलपति डॉ. एम.बी. चेट्टी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Previous News

दिल्ली: मालवीय नगर के होटल में लगी आग, दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत

Next News

क्राफ्ट ऐज एंड ट्रंकी कंपनी में संस्कृति विवि के 15 विद्यार्थियों का चयन