Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 02 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जयपुर SMS अस्पताल में बड़ा हादसा: सेमिनार हॉल की जर्जर बालकनी गिरी, 1 की मौत और 1 गंभीर घायल

जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल परिसर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां जर्जर सेमिनार हॉल भवन की बालकनी (छज्जा) अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय नीचे बैठे दो लोग मलबे की चपेट में आ गए, जिनमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है, जबकि घायल का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी।

हादसे के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और जर्जर भवनों के रखरखाव पर गंभीर सवाल उठे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Previous News

खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ तेज, पुलिस की सख्त कार्रवाई का वीडियो वायरल

Next News

अब खत्म होगा VIP कल्चर? हाईवे पर सरकारी अफसरों की टोल छूट खत्म करने की तैयारी