Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 02 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में अनोखी मिसाल: बहू ने सास की इच्छा पूरी करने के लिए सिर पर उठाकर कराई 84 कोस परिक्रमा

वृंदावन में चल रही 84 कोस परिक्रमा के दौरान सेवा और समर्पण का एक भावुक दृश्य देखने को मिला। यहां एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी करने के लिए उन्हें टब में बिठाकर सिर पर उठाया और ब्रज परिक्रमा कराई। सास शारीरिक रूप से चलने में असमर्थ थीं, लेकिन उनकी आस्था को पूरा करने के लिए बहू ने यह अनोखा कदम उठाया।

ब्रज क्षेत्र की यह 84 कोस परिक्रमा धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें बहू के सेवा भाव और समर्पण की जमकर सराहना की जा रही है।

Previous News

मथुरा: बीटेक पास 'इंजीनियर' कैसे बना फर्जी साधु? माथे पर तिलक और हाथ में माला लेकर रचता था घिनौनी साजिश

Next News

वाराणसी एयरपोर्ट पर बड़ा ड्रग्स रैकेट बेनकाब: 19 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, 6 थाई नागरिक गिरफ्तार