Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 02 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रधानी की रंजिश में खूनी वारदात: कार सवार दो भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

आगरा जिले के थाना जैतपुर क्षेत्र के प्यारमपुर गांव में प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश ने सोमवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। कार से जा रहे दो सगे भाइयों अवनीश यादव और मलिक यादव पर बदमाशों ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में अवनीश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका भाई मलिक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने कार को ओवरटेक कर रोकने के बाद दोनों भाइयों पर गोलियां चलाईं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रधानी चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Previous News

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आगरा के कैलाश मंदिर में किए दर्शन, निष्पक्ष चुनाव के लिए दोहराई प्रतिबद्धता

Next News

हाथरस में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही की मौत