Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 01 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
3600 रुपये के विवाद में नेशनल कबड्डी खिलाड़ी की हत्या! डेढ़ महीने बाद नाले से मिला शव

उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। करीब डेढ़ महीने से लापता चल रही अनुष्का का शव नाले से बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में एक फास्ट फूड कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है।

पुलिस जांच के अनुसार अनुष्का 15 अप्रैल 2026 से लापता थी। आरोपी श्याम धानक की फास्ट फूड दुकान पर उसका आना-जाना था और कथित तौर पर 3600 रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस का दावा है कि इसी विवाद के बाद आरोपी ने अनुष्का की हत्या कर शव को रोहटा रोड स्थित नाले में फेंक दिया।

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब लंबे समय तक कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई। इसके बाद जांच तेज हुई और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला सामने आया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नाले से कंकाल जैसी अवस्था में शव बरामद किया।

अनुष्का एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी थीं और मेरठ में रहकर पढ़ाई के साथ खेल की तैयारी कर रही थीं। उनकी मौत की खबर से खेल जगत और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Previous News

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ा फैसला! हफ्ते में 2 दिन बंद रहेगा श्रीनगर एयरपोर्ट

Next News

ब्रेकिंग न्यूज़: आईपीएल जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज के चरणों में लिया आशीर्वाद