Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 01 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के कराटे खिलाड़ियों का प्रदेश में जलवा, 26 पदक जीतकर 9 खिलाड़ियों ने बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह

उत्तर प्रदेश राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026 में मथुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन मथुरा और फाइटर्स अकैडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स (FAMA Academy) के खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इनमें 13 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

मथुरा की टीम के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रतियोगिता के आधार पर 9 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप (KAI Nationals 2026) के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी अगस्त में पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और मथुरा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्वर्ण पदक विजेताओं में तोहित शर्मा, प्रियांशी शर्मा, कुंज चौधरी, सिया चौधरी, निधि चौधरी, प्रिंस अग्रवाल, दीक्षा शर्मा, अमृता यादव, तनमय बेनीवाल, मृदुल सिकरवार, चंदन सिंह, तनिष्का चौधरी और मयंक बेनीवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अन्य खिलाड़ियों ने भी रजत और कांस्य पदक जीतकर मथुरा का गौरव बढ़ाया।

कोच कंचन रानी और आकाश के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। वहीं राष्ट्रीय रेफरी सोनू निषाद और राजीव सोनी ने भी प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाकर मथुरा का प्रतिनिधित्व किया।

इस शानदार सफलता पर खेल प्रेमियों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। अब सभी की निगाहें राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर हैं, जहां मथुरा के खिलाड़ी एक बार फिर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

Previous News

दो बच्चों की मां को 19 वर्षीय युवक से हुआ प्यार, मंदिर में शादी का दावा; प्रेमी के घर पहुंचते ही शुरू हुआ हंगामा

Next News

मथुरा जंक्शन पर डग्गेमार वाहनों का कब्जा, श्रद्धालु और यात्री परेशान