Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 01 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
80 वर्षीय महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

हाथरस के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला द्वारा पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह महिला अपने किराए के मकान में घायल अवस्था में मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उसने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी करीब 25 वर्ष का है, शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद का पहलू भी सामने आया है, जिसके आधार पर सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मेडिकल रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि जांच निष्पक्ष और गंभीरता से की जा रही है तथा सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Previous News

पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, बदले की भावना में रची थी साजिश

Next News

दो बच्चों की मां को 19 वर्षीय युवक से हुआ प्यार, मंदिर में शादी का दावा; प्रेमी के घर पहुंचते ही शुरू हुआ हंगामा